बिना कॉल और OTP के खाते से उड़े 64,999 रुपये, धोरैया का युवक साइबर ठगी का शिकार

Updated:
विज्ञापन
बिना कॉल और OTP के खाते से उड़े 64,999 रुपये, धोरैया का युवक साइबर ठगी का शिकार

Banka Cyber Crime News : बांका के धोरैया में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना किसी कॉल और OTP के युवक के खाते से 64,999 रुपये उड़ा लिए गए.

विज्ञापन

बांका ( धोरैया ) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट : बांका जिले के धोरैया प्रखंड में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाकर एक युवक के खाते से हजारों रुपये उड़ा दिए. हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित को ना तो कोई फोन कॉल आया और ना ही किसी प्रकार का OTP मांगा गया. इसके बावजूद खाते से 64 हजार 999 रुपये की निकासी हो गई. पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना और स्थानीय थाने में दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

खाते से UPI के जरिये निकाली गयी रकम

जानकारी के अनुसार घसिया गांव निवासी संजय कुमार साइबर ठगी के शिकार हुए हैं. उन्होंने आवेदन में बताया कि उनके केनरा बैंक खाते से 61 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए गए. मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई. इसके बाद वे तुरंत बैंक पहुंचे और खाते की जांच कराई.

पहले भी खाते से उड़ चुके हैं रुपये

पीड़ित ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी इसी खाते से 3 हजार 999 रुपये यूपीआई के जरिए निकाले गए थे. उस समय भी न तो कोई कॉल आया था और न ही OTP मांगा गया था. लगातार दूसरी बार हुई इस ठगी से परिवार पूरी तरह परेशान है.

साइबर थाने और स्थानीय थाने में शिकायत

संजय कुमार ने बांका साइबर थाना और धोरैया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन के साथ बैंक डिटेल भी संलग्न किया है. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.

नये-नये तरीकों से लोगों को बना रहे शिकार

क्षेत्र में साइबर ठगों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. कई लोग जागरूकता की कमी के कारण साइबर अपराधियों के शिकार हो रहे हैं. पुलिस और बैंक अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन