ePaper

नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Updated at : 23 Jan 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बाराहाट में श्रद्धा व सम्मान के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया

विज्ञापन

बाराहाट. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बाराहाट में श्रद्धा व सम्मान के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. लोगों ने नेताजी के देश प्रेम, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता व स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा है. उनका साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. नेताजी के विचारों पर चलकर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और संगठित राष्ट्र का निर्माण संभव है. मौके पर रघुनाथ चौधरी, राजीव लोचन मिश्र, उमाशंकर मिश्रा, दिगम्बर यादव, जयशंकर चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, रमेश चौधरी, दीपक चौधरी, प्रीतम चौधरी, गौतम चौधरी, मनोज चौधरी, दीपक चौधरी उर्फ बबलू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन