रात्रि चौपाल में लोगों की सुनी गयी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
रात्रि चौपाल में लोगों की सुनी गयी समस्याएं

आमजनों की समस्याओं व शिकायतों को सुनने तथा उनके त्वरित निस्तारण को लेकर विभिन्न पंचायतों में रात्रि चौपाल रात्रि विश्राम का आयोजन जारी है.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट-3 के अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान को लेकर आमजनों की समस्याओं व शिकायतों को सुनने तथा उनके त्वरित निस्तारण को लेकर विभिन्न पंचायतों में रात्रि चौपाल रात्रि विश्राम का आयोजन जारी है. रात्रि चौपाल के दौरान आमजनों के द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखा. जिनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गयी. कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, कार्यपालक अभियंता विद्युत व पीएचईडी के अलावा संबंधित स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

दूसरे दिन दो पंचायतों में लगा रात्रि चौपाल

दूसरे दिन शुक्रवार की देर शाम प्रखंड के दो पंचायतों में रात्रि चौपाल आयोजित हुआ. जिसके अंतर्गत शाम से देर रात्रि तक प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलिया पहाड़ के पंचायत सरकार भवन एवं ग्राम पंचायत सादपुर के पंचायत सरकार भवन में रात्रि चौपाल आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर में उपस्थित आमजनों की जनसमस्याओं को पदाधिकारियों ने सुना, एवं उनका निराकरण किया गया. इस दौरान बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन कार्ड, पेंशन, कृषि, आईसीडीएस, सहकारिता व राजस्व से जुड़े मामले का निपटारा किया गया. मालूम हो कि इसके पूर्व गत गुरुवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के पथड्डा पंचायत के पंचायत भवन, दक्षिणी कोझी पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं भितिया पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित हुआ था.

जागरूकता के अभाव में कम रही उपस्थिति

प्रखंड के दो पंचायतों में पहली बार लगे रात्रि चौपाल चर्चा का विषय रहा लेकर जन-जागरूकता एवं सूचना के अभाव में उपेक्षा से कम लोग पहुंचे. खासकर जनप्रतिनिधियों की हिस्सेदारी कम रही. बावजूद दर्जनों मामले का निबटारा किया गया. इस मौके पर प्रमुख रूप से तेलिया पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह, बीडीओ अमित प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल प्रकाश कुमार झा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पीएचइडी के सहायक अभियंता ऋषभ रंजन, एलईओ केशव कुमार, पंचायत सचिव नंद कुमार पंडित, वहीं पंचायत सादपुर के पंचायत सरकार भवन में अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीपीआरओ शशि कुमार सिंह, पंचायत के मुखिया मंदोदरी देवी, मुखिया प्रतिनिधि मृत्युजंय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता व जदयू नेता संजय मंडल के अलावा पंचायत संबंधित सभी सरकारी कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन