राजस्व कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय गेट के समीप एक दिवसीय धरना दिया

विज्ञापन

राजस्व कर्मचारियों ने 10 सुत्री लंबित मांगों को ले आवाज की बुलंद की बांका. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय गेट के समीप एक दिवसीय धरना दिया. धरनास्थल पर हुई सभा में बांका जिले की सभी पंचायत के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी 10 सुत्री लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. इस दौरान वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी. कहा कि राजस्व कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कई बार धरना के माध्यम से तत्कालीन विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. जिस पर तत्कालीन विभागीय सचिव के हस्ताक्षर से मांगों को पूर्ण करने के लिए पूर्व में पत्र भी जारी किया गया. लगभग आठ माह बीत जाने के बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया है. अन्य विभागों की अपेक्षा राजस्व विभाग के कर्मचारी उपेक्षा के शिकार होते आ रहे हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 9 फरवरी को पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. इसके बाद भी सकारात्मक पहल नहीं होती है तो 11 फरवरी से सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन धरना पर जाने के लिए बाध्य हो जायेंगे. संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व कर्मचारियों का ग्रेड-पे लेवर 5 करने, कार्यों के निष्पादन के लिए मॉडेम, डोंगल, लेपटॉप अन्य उपकरण उपलब्ध कराने, क्षेत्र भ्रमण के लिए इंधन के साथ बाइक उपलब्ध कराने, कार्य अवधि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अनुपालन हो, एसीपी, एमएसीपी व सेवा संपुष्टि करने आदि शामिल थे. धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मधेश कुमार व सचिव लौकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. बाद में संघ के शिष्टमंडल ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा. मौके पर राज्य उपाध्यक्ष हरिनंदन, बबीता कुमारी, राजनंदनी कुमारी, संजय कुमार, राहुल कुमार, मुन्ना राम, शंभु कुमार, रुपेश कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार, धर्मवीर कुमार, शशिनाथ प्रजापति सहित जिले के सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन