शंभुगंज में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का पुलिस ने कराया समझौता

Updated at : 27 Nov 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का पुलिस ने कराया समझौता

शंभुगंज में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का पुलिस ने कराया समझौता

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के सोतीचक गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत लेकर थाना पहुंच गये. थाना में दोनों पक्षों के बातों को सुनने के बाद अनि सौरभ कुमार ने दोनों के बीच समझौता कराकर विवाद को समाप्त कर दिया हैं. जानकारी के अनुसार सोतीचक गांव के दीपक कुमार यादव पिता राजकुमार यादव का शादी 5 वर्ष पूर्व ही सुल्तानगंज के गिरीश यादव की पुत्री सविता कुमारी से हुई थी. जिससे एक पुत्र हुआ. लेकिन अब दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद होना शुरू हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगा. जिसके बाद दोनों पति-पत्नी गुरुवार को शंभुगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए एक दूसरे पर आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं अनि सौरभ कुमार ने दोनों के बीच चल रहे विवादों का समझौता कराकर विवाद खत्म कर दोनों को घर भेज दिया. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था. जहां दोनों के बीच समझौता कर दिया गया हैं. साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन