चोरी हुई बुलेट को पुलिस ने किया बरामद

बरामद बुलेट बाइक बिना नंबर प्लेट की है
बांका/रजौन. करीब 15 दिन पूर्व रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार से चोरी हुई बुलेट बाइक को पुनसिया नहर से लावारिस अवस्था में गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि 26 जून को पुनसिया बाजार निवासी राजेश कुमार केसरी उर्फ राजू केसरी की बाइक चोरी हो गयी थी, जिसकी प्राथमिकी बाइक मालिक के द्वारा रजौन थाना में अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी गयी थी. रजौन पुलिस ने सूचना के आधार पर चोरी हुई बुलेट बाइक को पुनसिया नहर के समीप से बरामद कर लिया है. बरामद बुलेट बाइक बिना नंबर प्लेट की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










