पुलिस ने फरार नाबालिग प्रेमी युगल को किया बरामद

Updated at : 25 Apr 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने फरार नाबालिग प्रेमी युगल को किया बरामद

फुल्लीडुमर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भौरा मोड़ के समीप से फरार एक नाबालिग प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भौरा मोड़ के समीप से फरार एक नाबालिग प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है. बरामद दोनों नाबालिग थाना क्षेत्र के एक ही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की व लड़का घर छोड़कर फरार हो गये थे. लड़की के परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बाद भी कुछ भी पता नही चलने पर थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी थी. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि लड़की के पिता के आवेदन मिलने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गयी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस पदाधकारी ने महिला पुलिस के सहयोग से दोनों प्रेमी युगल को भौरा मोड़ से बरामद कर लिया है. शनिवार को बांका कोर्ट में बरामद लड़की का 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा. कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन