दो फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशिला गांव से पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशिला गांव से पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशिला गांव के वारंटी राहुल कुमार और उसका पिता त्रिवेणी मरीक फरार चल रहे थे. जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वारंटी राहुल कुमार और उसका पिता त्रिवेणी मरीक अपने घर पर हैं. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस पदाधिकारी ने भरतशिला गांव में छापामारी करते हुए वारंटी राहुल कुमार और उसका पिता त्रिवेणी मरीक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों फरार वारंटी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










