पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 23 Aug 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें साहबगंज के आलोक कुमार, डुमरिया के श्यामसुंदर तांती तथा लौढ़िया गांव के सुमित मांझी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. तीनों के विरुद्ध न्यायालय में मामला चलने के बाद भी तीनों फरार चल रहा था. इसके बाद न्यायालय द्वारा तीनों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि गौतम कुमार, राजेश कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन