वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के सिमराटाड़ गांव से पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया.
बेलहर. थाना क्षेत्र के सिमराटाड़ गांव से पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त राजेश खैरा के विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से चल रहे मामले में काफी दिनों से फरार रहने के कारण न्यायालय के द्वारा इसके विरुद्ध वारंट जारी कर दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से छापामारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि गौतम कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




