स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
पंजवारा. स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूटपाट मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट मामले में थाना कांड संख्या 67/25 दर्ज होने के बाद पुलिस ने लूटकांड का उद्भेदन करते हुए इसमें संलिप्त तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी फरार था. सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव निवासी अभिषेक कुमार पिता – सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




