पुलिस ने ऑटो से शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated at : 16 Nov 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने ऑटो से शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

शंभुगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गोयड़ा गांव के पास ऑटो से पुलिस ने शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गोयड़ा गांव के पास ऑटो से पुलिस ने शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया. ऑटो चालक गोयड़ा गांव के शंभु पासवान पिता राम पासवान है, जो कि ऑटो चलाने के साथ-साथ शराब तस्करी करता था. जबकि पुलिस ने पकड़ा ऑटो मुंगेर जिला का बताया जा रहा है. शराब की खेप बरामद करने के बाद पुलिस ने ऑटो को जब्त कर शंभुगंज थाना ले आयी है. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बबलू कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक ऑटो में देसी शराब की खेप चालक द्वारा माफिया को पहुंचाने के लिए लेकर जा रहा है. सूचना पर थानाध्यक्ष ने अनि राममोहन सिंह,अनि सौरभ कुमार आदि पुलिस बल जवानों को कार्रवाई के लिए भेजा. पुलिस ने लखनपुर गोयड़ा गांव के पास उक्त ऑटो को खदेड़कर पकड़ लिया. जब ऑटो की तलाशी ली तो ऑटो में बने सीट के नीचे तहखाना से कुल 47 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया. जिसके बाद पुलिस ने ऑटो के चालक शंभू पासवान को गिरफ्तार करते हुए ऑटो को जब्त कर लिया. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देशी शराब की खेप को जब्त की गयी है. अब पकड़े गये ऑटो के चालक सह तस्कर से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया उक्त ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन