ePaper

नशे की हालत में हुड़दंग कर रहे शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 03 Jan 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में हुड़दंग कर रहे शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे की हालत में हुड़दंग कर रहे शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बाराहाट. ग्रामीणों की सूचना पर बाराहाट पुलिस ने खिरीपखार गांव से नशे की हालत में लोगों के साथ गाली-गलौज करने के मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिया गया युवक खिरीपखार गांव निवासी अभिनंदन कुमार चौधरी पिता स्व.जयप्रकाश चौधरी के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने की सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पुलिस टीम को गांव भेजकर मामले की जांच करायी गयी. जिसमें युवक नशे की हालत में आम लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए पाया गया. जिसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन