पुलिस सप्ताह के छठे दिन फुल्लीडुमर व खेसर थाने में किया पौधरोपण

आमजनों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फुल्लीडुमर. बिहार पुलिस सप्ताह के छठे दिन बुधवार को खेसर थानाध्यक्ष बलबीर विलक्षण व फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान दोनों थानाध्यक्षों ने फल व छाया देने वाले पौधा लगाते हुए आमजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर कहा कि फलों के पौधाें के साथ-साथ पीपल व बरगद के भी पौधे लगाने चाहिए. इससे पर्यावरण संरक्षण में काफी मदद मिलती है. कहा कि पौधे जब तक पौधे पेड़ का रूप नहीं ले लेते हैं, तब तक उसकी देखभाल बेहद जरूरी है. पुलिस के द्वारा इलाहाबादी अमरुद, कटहल, पपीता व आम आदि के पौधे लगाये गये. मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




