बांका नगर परिषद क्षेत्र में गंदगी का अंबार, बारिश के बाद लोगों में बढ़ी नाराजगी

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 1:58 PM

विज्ञापन

Banka News : बांका नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा और गंदगी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है. बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं. सड़कों और मोहल्लों में फैली गंदगी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में इन दिनों कूड़ा-कचरे का ढेर देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठाव नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. लोगों को प्रदूषण और संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है.

शहर के कई हिस्सों में गंदगी का अंबार

शहर के मल्लिक टोला जाने वाले मार्ग, सम्राट अशोक भवन के पीछे, कटोरिया रोड और सर्किट हाउस के पीछे वाले मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है.इसके अलावा विश्वकर्मा मंदिर के समीप नाली से निकली गंदगी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बारिश के बाद यह गंदगी आसपास फैलने लगी है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.

लोगों ने जतायी बीमारी फैलने की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण दुर्गंध बढ़ गई है. लोगों को डर है कि बरसात के मौसम में यह गंदगी संक्रामक बीमारियों का कारण बन सकती है.शहरवासियों ने नगर परिषद से नियमित सफाई और कूड़ा प्रबंधन की मांग की है.

समाजसेवी शमी हाशमी ने उठाया मुद्दा

समाजसेवी और कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शमी हाशमी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा सफाई और कूड़ा उठाव का कार्य काफी सीमित तरीके से किया जा रहा है. कई मोहल्लों में लंबे समय से गंदगी जमा है, लेकिन प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा.

जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

शमी हाशमी ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है.उन्होंने नगर परिषद से विशेष सफाई अभियान चलाने और शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की है.

बरसात में बढ़ सकता है खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद जलजमाव और गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका और बढ़ जाएगी. लोगों ने समय रहते ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन