किसी भी पंचायत के किसान अपनी सुविधानुसार व्यापार मंडल में बेच सकते हैं धान

Updated at : 05 Dec 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी पंचायत के किसान अपनी सुविधानुसार व्यापार मंडल में बेच सकते हैं धान

धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका मो जैनुल आवदिन अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अम्बुज कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति का किया गया उद्घाटन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका मो जैनुल आवदिन अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अम्बुज कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया गया. जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका द्वारा बताया गया कि व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति के प्रथम दिन लगभग 90 क्विंटल धान खरीदी गयी है. उन्होंने बताया कि शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र 14 पैक्स रामचुआ, कुर्मा, मिर्जापुर, झखरा, कसबा, वारसावाद, कामतापुर, मालडीह, पकरिया, भरतशिला, परमानंदपुर, पौकरी, गुलनी एवं बैदपुर पंचायत पैक्स एवं व्यापार मंडल में धान खरीदी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पांच पैक्स चुटिया बेलारी, पड़रीया, छतहार, करसोप एवं विरनौधा पंचायत के पैक्स डिफॉल्टर रहने के कारण धान खरीदी नहीं की जा रही है. क्षेत्र के कोई भी पंचायत के किसान अपने सुविधा के अनुसार व्यापार मंडल में अपना धान बेच सकते हैं. बताया गया कि जो भी पंचायत के पैक्स डिफॉल्टर हैं और अभी तक कोई भी पंचायत के पैक्स से धान अधिप्राप्ति को लेकर टैग नहीं किया गया है, वैसे पंचायत के किसान व्यापार मंडल के अध्यक्ष से संपर्क कर अपनी धान बेच सकते हैं. जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका द्वारा बताया गया कि जिस किसान के पास धान व्यापार मंडल में ले जाने की सुविधा नहीं है, तो व्यापार मंडल द्वारा अपनी गाड़ी से किसान का धान खरीद कर व्यापार मंडल गोदाम में लाएंगे, लेकिन गाड़ी का किराया किसान को भुगतान करना होगा. उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए है. रैयत किसान 250 एमटी एवं गैर रैयत किसान 100 एमटी धान पैक्स में बेच सकते हैं.

बीसीओ ने बताया कि क्षेत्र के 67 किसानों द्वारा आज तक लगभग 573 एमटी धान खरीदी गयी हैं. इस मौके पर वरीय बीसीओ सह व्यापार मंडल शंभुगंज प्रबंधक सुबोध कुमार सिंह, बीसीओ अमर कुमार, विपिन कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अम्बुज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह, राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर कुमार सिंह सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन