ePaper

अवैध शराब तस्करी मामले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो का मालिक गिरफ्तार

Updated at : 14 Dec 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब तस्करी मामले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो का मालिक गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी मामले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो का मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन

पंजवारा. अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन मालिक को पंजवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बीते वर्ष होली के मौके पर अवैध शराब तस्करी की एक कोशिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 81 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी. इस मामले में उस समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेजा गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के अनुसंधान के क्रम में स्कॉर्पियो के मालिक सोहन कुमार, पिता महेंद्र मंडल को रविवार तड़के अमरपुर थाना क्षेत्र के डुबौनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन