उपमुखिया के आरोप को प्रधानाध्यापिका ने बताया निराधार

Updated:
विज्ञापन
उपमुखिया के आरोप को प्रधानाध्यापिका ने बताया निराधार

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीकोला पंचायत के उपमुखिया अजित यादव ने प्रोन्नत मध्य विघालय सादपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर वित्तीय अनियमित्ता का आरोप लगाया है

विज्ञापन

बांका. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीकोला पंचायत के उपमुखिया अजित यादव ने प्रोन्नत मध्य विघालय सादपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर वित्तीय अनियमित्ता का आरोप लगाया है. इस संबंध में विघालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रहनुमा प्रवीण ने बताया कि विघालय के रख-रखाव के लिए गत 31 मार्च को 50 हजार की निकासी की गयी है. जिसमें कीचन, बाथरुम, खिड़की, दरवाजा, दीवार पेंट सहित अन्य कार्य कराये गये हैं. जिनमें से कुछ कार्य अभी भी मिस्त्री के अभाव में लंबित पड़े है. आगामी एक सप्ताह के अंदर जो कार्य बचे है उसे पूरा करवा दिया जायेगा. मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार है. आगे उन्होंने कहा कि मैं गत छह माह पूर्व विघालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका बनी हूं. मेरे द्वारा किसी प्रकार की अनियमित्ता नहीं बरती गयी है. इसकी वरीय पदाधिकारी से जांच करायी जा सकती है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन