जदयू के प्रदेश महासचिव बनने के बाद औंकार यादव ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

नीतीश कुमार से मुलाकात करते औंकार यादव. | Prabhat Khabar Network
Bihar Politics : जदयू के प्रदेश महासचिव औंकार यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की प्रतिबद्धता जताई.
Bihar Politics : जदयू के प्रदेश महासचिव का दायित्व मिलने के बाद औंकार यादव ने पटना स्थित आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
नई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार
औंकार यादव ने पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिया है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.
संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया.
बूथ स्तर तक संगठन को किया जाएगा मजबूत
प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा. कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
औंकार यादव ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम लोगों को सरकार की नीतियों का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










