फसल चराने को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी

Updated:
विज्ञापन
फसल चराने को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी

थाना क्षेत्र के कापरीचक गांव निवासी प्रदीप कापरी ने मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया है

विज्ञापन

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के कापरीचक गांव निवासी प्रदीप कापरी ने मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया है. जिसमें कहा कि वे कापरीचक बहियार में अपने खेत में सरसों की फसल लगायी है. खेत में लगी फसल में मैनमा ओपी क्षेत्र के गोरगम्मा गांव के शंकर राय का घोड़ा व बकरी चर रहे थे. जिसका विरोध किया गया तो शंकर राय, बिट्टू राय व अमन राय ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन