25 हजार के ईनामी कुख्यात मिथुन हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
25 हजार के ईनामी कुख्यात मिथुन हथियार के साथ गिरफ्तार

25 हजार के ईनामी कुख्यात मिथुन हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

-निशानदेही पर अमरपुर के पूर्व प्रमुख व मुखिया के घर से भी हथियार का जखीरा बरामद -विभिन्न थाने में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर फायरिंग सहित अन्य कांडो को लेकर प्राथमिकी दर्ज -मिथुन यादव हाल ही में महादेव पोखर पवई व धन्नीचक गांव में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था -फोटो 31 बांका 65 प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद एसडीपीओ व गिरफ्तार अपराधी प्रतिनिधि, अमरपुर. जिला के टॉप टेन में शामिल 25 हजार के ईनामी कुख्यात अपराधी मिथुन यादव उर्फ प्रिंस यादव को अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने बेगुसराय जिला के साहेबपुर कमाल से गिरफ्तार कर लिया. बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया गिरफ्तार अपराधी मूल रूप से मुंगेर जिला के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के बड़ी मिर्जापुर वार्ड नंबर 36 का रहने वाला है. जो कुछ वर्षों से अमरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी जानकीपुर में अपना ठिकाना बनाकर एक गिरोह तैयार कर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था. इसके विरुद्ध अमरपुर, बौंसी, कासिम बाजार, बाराहाट ,रजौन सहित अन्य थाने में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर फायरिंग सहित अन्य कांडो को लेकर प्राथमिकी दर्ज है. जबकि अपराधी मिथुन यादव हाल ही में महादेव पोखर पवई एवं धन्नीचक गांव में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था. जिसके बाद मिथुन यादव पर 25 हजार का ईनाम भी रखा गया था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मिथुन यादव बेगुसराय जिले में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और गठित टीम, स्पेशल टॉस्क फॉर्स व क्यूआईटी टीम की मदद से मिथुन यादव को एक देसी पिस्तौल एवं पांच चक्र जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्त की निशानदेही पर पूर्व प्रमुख मनोहर पंडित के पवईडीह स्थित आवास पर छापेमारी कर 09 एमएम का एक पिस्टल, डबल बैरल का एक देसी पिस्तौल एवं 17 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया. जबकि पवई गांव निवासी ब्रजेश मंडल उर्फ बली मंडल के घर से दो देसी पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. हालांकि पुलिस की आने का सूचना मिलने पर दोनों अपराधी फरार हो गये. एसडीपीओ ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गठित टीम में तकनीकी शाखा के राजेश कुमार, राहुल कुमार, विक्की कुमार, बबलु कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी, तकनीकी शाखा के सिपाही विजय कुमार, प्रशांत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन