फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नोडल अधिकारी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नोडल अधिकारी हुए सम्मानित

प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए जिलेभर में इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व संगठित ढंग से लागू करने के निर्देश दिये.

विज्ञापन

बांका: जिले में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रगति और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए कृषि विभाग के मुख्य सचिव ने जिला नोडल अधिकारी विपुल विप्लव को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है. प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए जिलेभर में इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व संगठित ढंग से लागू करने के निर्देश दिये. सभी संबंधित कर्मियों के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक फार्मर रजिस्ट्री की कुल संख्या 4000 का आंकड़ा पार कर चुकी है. जिला नोडल अधिकारी विपुल विप्लव द्वारा बताया गया कि डीएम अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में कार्य की सतत समीक्षा की जा रही है और सामने आ रही बाधाओं का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी दिनों में पंजीकरण की संख्या और तेजी से बढ़ेगी, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्रता एवं सरलता से प्राप्त हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन