बांका के निखिल ने राज्य स्तरीय युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुआ निवासी निखिल कुमार सिंह पिता बिरेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में बांका जिले का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है.
बांका. जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुआ निवासी निखिल कुमार सिंह पिता बिरेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में बांका जिले का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. यह दो दिवसीय कार्यक्रम बिहार विधानसभा में आयोजित हुआ. इसमें राज्य भर से चयनित युवाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान निखिल ने “केन्द्रीय बजट 2026 : विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए. उनके विचारों में युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बजट की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया. उनके प्रस्तुतीकरण की सराहना उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों द्वारा की गयी. निखिल की इस उपलब्धि से उनके गांव सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान निखिल कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह व श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इसके अलावा कहलगांव विधायक ई. शुभानंद मुकेश ने उन्हें सम्मानित भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




