अतिक्रमण को लेकर लौगांय में सड़क की हुई मापी

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर लौगांय में सड़क की हुई मापी

क्षेत्र के लौगांय गांव में सड़क अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को अंचल अमीन द्वारा मापी का कार्य किया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. क्षेत्र के लौगांय गांव में सड़क अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को अंचल अमीन द्वारा मापी का कार्य किया गया. अंचल अमीन शिप्रा कुमारी व मधु कुमारी द्वारा मापी कार्य शुरू करने के साथ ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इससे थोड़ी देर के लिए असहज की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, लेकिन फिर मापी कार्य शुरू किया. इससे अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा रहा. अंचल अमीन के मापी पर करीब आधा दर्जन से अधिक मकान सड़क अतिक्रमित पाया गया. ज्ञात हो कि लौगांय गांव के बजरंगबली मंदिर से पासवान टोला तक सड़क अतिक्रमण किये जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है. इसे लेकर कई बार ग्रामीणों के बीच हिंसक झडप भी हो चुकी थी. जिसपर नागेंद्र कुंवर सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया था. जिसपर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए अंचल अमीन से मापी का कार्य शुरू किया गया है. अंचल अमीन ने बताया कि सड़क का कुछ मापी कार्य बांकी रह गया है. मापी कार्य पूरा कर कार्यालय में रिपोर्ट जमा किया जायेगा. इसको बाद पदाधिकारी के आदेश के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन