महारूद्र यज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र की तारडीह पंचायत अंंतर्गत रघुनाथपुर गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र की तारडीह पंचायत अंंतर्गत रघुनाथपुर गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में रघुनाथपुर समेत रामचंद्रपुर, लक्ष्मीपुर, तारडीह, फरीदपुर, वैदाचक, नवटोलिया आदि गांव से 1501 महिलाएं व युवतियां यज्ञ स्थल से अपने सिर पर कलश रखकर नवटोलिया, बुच्चीमोड़, बनियाचक, महमदपुर, पुरानी हाट परिसर, गोला चौंक, बस स्टैंड, पुरानी चौंक, मोदी टोला होते हुए क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चंदसार पोखर पहुंची. जहां विद्वान पंडितों के द्वारा कलश में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भराई अनुष्ठान को पूर्ण किया गया. जल भराई के बाद पुन शोभायात्रा बुच्ची मोड़, नवटोलिया होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची. तेज धूप में भी शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने सिर पर कलश रखकर भक्ति संगीत पर झुमते नजर आ रहे थे. शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय कलाकारों के द्वारा विभिन्न देवी देवताओं का रूप धारण कर रखा था, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. वहीं पूर्व वार्ड पार्षद नरेश मोहन साह के द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. यजमान की भूमिका में दीपक कुमार तथा विपिन कुमार अपनी पत्नी के साथ उपस्थित थे. मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष अमीत साह ने बताया कि महारुद्र यज्ञ 30 मार्च तक आयोजित की जायेगी. इस दौरान वाराणसी से आये हुए कथावाचक लवकुश पाण्डेय तथा वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री वृंदा भारती के द्वारा दोपहर में कथा का वाचन किया जायेगा. साथ ही कलाकारों के द्वारा रासलीला व रामलीला का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ के दौरान विभिन्न देवी-देवताओ के 111 प्रतिमा बनायी गयी है. यज्ञ समिति के गुरुदेव साह ने बताया कि महारुद्र यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज में एकता, शांति और आध्यात्मिक उर्जा का संचार करने का माध्यम है. उधर शोभा यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर दारोगा सुशील कुमार के नेतृत्व में महिला व पुरुष बल पूरी तरह से मुस्तैद दिखें. इस मौके पर पंचायत के मुखिया प्रशांत मंडल, अरविंद पंजियारा, सच्चिदानंद सिंह, जनार्दन कापरी, सुमिरन साह, देव प्रकाश, दिवाकर साह, राजीव कुमार, प्रमोद कापरी, सोनेलाल मंडल, जयेश कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




