नवविवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता बोले- प्रताड़ना से थी तंग

नवविवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता बोले- प्रताड़ना से थी तंग
बेलहर. थाना क्षेत्र की झिकुलिया पंचायत अंतर्गत नवटोलिया गांव में नवविवाहिता ने अपने ही घर के कमरे में पंख के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके से परिजन पहुंचे, सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं 112 डायल के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतका के मायके वालों द्वारा पुत्री के साथ मारपीट तथा प्रताड़ित करने के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है. मृतका नवटोलिया गांव निवासी सूरज पंडित की पत्नी रानी देवी थी. मृतका के मायके टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के नोनौजी देवघरा गांव निवासी मां निर्मला देवी, दादा विमल पंडित, बड़े पापा मनोज पंडित, अशोक पंडित आदि ने बताया कि शादी के कुछ दिन के बाद ही ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर मेरी पुत्री के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया जा रहा था. सूरज पंडित बाहर मजदूरी करने के लिए रहता है. वहीं उसके पिता परशुराम पंडित, भैसूर राकेश पंडित एवं सास के द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है. मामले में परिजन द्वारा जो भी लिखित आवेदन मिलेगा. उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




