आवास सर्वे कार्य में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : बीडीओ

शंभुगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मिनी सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किये गये सर्वे को लेकर बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गयी.
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मिनी सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किये गये सर्वे को लेकर बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा सहित सर्वे में लगे कर्मी उपस्थित थे. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किये गये सर्वे की जांच व सत्यापन को लेकर समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि हर पंचायत में एक -एक चेकर की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिन्हें 15 जनवरी तक शत-प्रतिशत जांच पूर्ण करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है. बीडीओ नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीडीओ द्वारा बताया गया कि दंपती व उनके अविवाहित बच्चे को एक ही परिवार की संकल्पना के रूप में माना जायेगा, जिससे गलत लाभुकों की पहचान की जा सके. खराब प्रगति पर सख्त कार्रवाई होगी. योजना की प्रगति पर निरंतर नजर रखने के लिए प्रत्येक दिन प्रोग्रेस रिपोर्ट का जानकारी देने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया. इस मौके पर पंचायत सचिव, आवास सहायक सहित अन्य सर्वे में प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




