शराब के साथ नवादा थाना क्षेत्र का तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 17 Apr 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ नवादा थाना क्षेत्र का तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ नवादा थाना क्षेत्र का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के द्वारा भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ गुरुधाम मोड़ के समीप गुरुवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. बताया जाता है कि झारखंड से शराब लेकर आ रहे बाइक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गयी तो गाड़ी के अंदर छुपा कर रखे गये विभिन्न ब्रांडों के 10.79 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पूछताछ में पुलिस को गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह झारखंड के हंसडीहा से सरकारी दुकान से शराब लेकर अपने घर बांका जिला के नवादा थाना क्षेत्र जा रहा था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नवादा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह का पुत्र जय कृष्ण कुमार है. पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर के द्वारा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर को बदलकर उसे चलाया जा रहा था. गाड़ी का ओरिजिनल नंबर पर 51सी 5927 है. जबकि गाड़ी पर बीआर 10 ई 7773 नंबर दर्ज था. पुलिस ने बताया कि यह मोटरसाइकिल अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी सुरेश ठाकुर के पुत्र कपिल ठाकुर के नाम से है. इस मामले में अमरपुर थाना से सत्यापन कराया जा रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन