नवोदय की छात्राओं को लगाया एचपीवी वैक्सीन का बूस्टर डोज

Updated:
विज्ञापन
नवोदय की छात्राओं को लगाया एचपीवी वैक्सीन का बूस्टर डोज

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शक्ति नगर चांदन डैम में 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया गया

विज्ञापन

बौंसी. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शक्ति नगर चांदन डैम में 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया गया. गुरुवार को रेफरल हॉस्पिटल बौंसी की मेडिकल टीम ने इसके लिए यहां विशेष शिविर लगाया था. शिविर में करीब 30 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ. इस अवसर पर डॉ मुकेश चंद्र मुकुल, बीएमसी यूनिसेफ के कुमार सौरभ आनंद, आशीष कुमार, एएनएम पूजा कुमारी, निर्मला कुमारी, पिंटू कुमार, अस्पताल की स्टाफ नर्स आशा देवी, मैट्रन सबीता कुमारी, कैलाश मरांडी, अशोक मेहतर आदि उपस्थित थे. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन