नवदीप शुक्ला होंगे बांका के नये डीएम, अंशुल कुमार को मिली पूर्णिया की जिम्मेदारी

Updated at : 31 May 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
नवदीप शुक्ला होंगे बांका के नये डीएम, अंशुल कुमार को मिली पूर्णिया की जिम्मेदारी

नवदीप शुक्ला बांका के नये डीएम बनाये गये हैं. साथ ही बांका के वर्तमान डीएम अंशुल कुमार का स्थानांतरण करते हुए पूर्णिया जिले की नया जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

विज्ञापन

वर्तमान में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक हैं नवदीप शुक्ला

बांका. नवदीप शुक्ला बांका के नये डीएम बनाये गये हैं. साथ ही बांका के वर्तमान डीएम अंशुल कुमार का स्थानांतरण करते हुए पूर्णिया जिले की नया जिम्मेदारी सौंपी गयी है. शनिवार को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से अधिसूचना जारी की गयी है. 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री शुक्ला वर्तमान में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक हैं. साथ ही यह बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में हैं. आमतौर पर आइएएस अधिकारी को पहले डीएम की पोस्टिंग बांका में मिलती रही है, परंतु श्री शुक्ला इससे पूर्व मधेपुरा, कैमूर सहित अन्य जिलों में बतौर जिलाधिकारी कार्य कर चुके हैं. लाजमी है कि बांका को उनके पूर्व के अनुभवों का लाभ मिलेगा.

कुशल प्रशासक के तौर पर याद किये जायेंगे अंशुल

2016 बैच के आइएएस अधिकारी अंशुल कुमार पूर्णिया की नयी जिम्मेदारी संभालेंगे. करीब तीन वर्ष पूर्व इन्होंने बांका के डीएम के तौर पर पहली बार जिले की कमान संभाली थी. इन्होंने हर क्षेत्र में अपने कुशलता का लोहा मनवाया. इनकी माॅनिटरिंग में जिला कई क्षेत्र में निरंतर बेहतर स्थान पर रहा. लोक शिकायत निवारण मामले में बांका का परचम अभी तक बुलंद है. इसी तरह मेडिकल के क्षेत्र में भी इन्होंने उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य किये. सदर अस्पताल से लेकर कई अन्य सरकारी अस्पताल की व्यवस्था आज यदि पटरी पर है तो इसमें सर्वाधिक योगदान मौजूदा डीएम का माना जाता है. राज्य स्तर पर इसके लिए बांका सम्मानित हो चुका है. पर्यटन के क्षेत्र में ओढ़नी का विस्तार के साथ सड़क, खेल और जन कल्याणकारी योजनाओं को इन्होंने गांव-गांव तक पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. गरीब व वंचित घुमंतू बच्चों का भी हाल में सहारा बनकर नजीर पेश की. इन्होंने शैक्षणिक स्तर में सुधार का कार्यक्रम प्राथमिकता के साथ चलाया. खासकर बच्चों के साथ इनका लगाव और शांत-शालीन व्यवहार की चर्चा सर्वत्र होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन