लापता पुत्री की बरामदगी को लेकर मां ने थाना दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
लापता पुत्री की बरामदगी को लेकर मां ने थाना दिया आवेदन

लापता पुत्री की बरामदगी को लेकर मां ने थाना दिया आवेदन

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कोठिया गांव से एक किशोरी के लापता हो जाने का मामला सामने आया है. किशोरी की मां पिंकी देवी ने गांव की ही एक महिला पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार गत 12 सितंबर को दोपहर बाद उनकी 15 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी शौच के लिए घर से निकली थी. लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नही चला. इस बीच ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर परिजनों को संदेह हुआ कि गांव के ही सुनील पासवान की पुत्री मनीषा देवी आरती को बहला-फुसलाकर हैदराबाद लेकर चली गयी है. जब इस बाबत सुनील पासवान से बात की गयी, तो उन्होंने किशोरी को वापस लाने का भरोसा दिलाया. लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई. परिजनों ने आशंका जतायी है कि उनकी बेटी को मानव तस्करी के उद्देश्य से कहीं बेच न दिया जाय. इसको लेकर पीड़िता ने अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन