गाली देने से मना करने पर मां व बेटी को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
गाली देने से मना करने पर मां व बेटी को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ले में गाली देने का विरोध करने पर मां व बेटी को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी रेहाना खातून व उनकी दो पुत्री का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ले में गाली देने का विरोध करने पर मां व बेटी को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी रेहाना खातून व उनकी दो पुत्री का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि रविवार की सुबह उनका पड़ोसी नुर अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आयी पुत्री को भी नुर व उनकी पत्नी बीबी सैनाज, सीमा खातून, बीबी संजिदा खातून अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर ईंट पत्थर से हमला कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन