मोस्ट वांटेड अपराधी सुमन कट्टा के साथ गिरफ्तार

बाराहाट, रजौन एवं बौंसी थाना क्षेत्र में अपराध का पर्याय बन चुके सुमन कुमार को आखिरकार बाराहाट व रजौन पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया
बाराहाट. पिछले कुछ दिनों से बाराहाट, रजौन एवं बौंसी थाना क्षेत्र में अपराध का पर्याय बन चुके सुमन कुमार को आखिरकार बाराहाट व रजौन पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद तीनों थाना की पुलिस ने राहत की सांस ली है. माना जा रहा है कि इस मोस्ट वांटेड अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध की घटनाएं कुछ कम होगी. पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर रविवार को बाराहाट थाना परिसर में एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर संवाददाताओं को मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुमन कुमार पर बाराहाट में चार रजौन में तीन एवं बौंसी थाना में एक कांड दर्ज है. जिसमें लूट और मारपीट सहित आर्म्स एक्ट भी शामिल है. पुलिस को इस अपराधी की बड़ी सरगर्मी से तलाश थी. हालांकि वह हर बार पुलिस को चकमा देते आ रहा था. बीती देर रात पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुमन कुमार अपने मिर्जापुर स्थित पैतृक आवास पर है. जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश के आलोक में छापेमारी टीम गठित करते हुए उसकी घेराबंदी की और सुमन कुमार को एक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त उसके घर से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई. छापामारी टीम में अंचल निरीक्षक बौंसी राजरतन सिंह, रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान, बाराहाट के पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार ठाकुर, पुलिस पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद, पुलिस पदाधिकारी रोहित राज, पुलिस पदाधिकारी संगीता कुमारी, पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस जवान पवन कुमार, अरुण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, प्रीतम कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, दीपेंद्र कुमार एवं संजय कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




