आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानांतरण के बाद बांका में दिया योगदान

दर्जन भर पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरित होकर गये दूसरे जिला

बांका. नये साल के साथ स्थानांतरण और योगदान देने का सिलसिला शुरु हो गया है. आईजी विवेक कुमार ने 31 दिसंबर को तबादले की एक सूची जारी कर दी है. इसके बाद योगदान और जिले से विदाई जारी है. इस कड़ी में जिले के आधा दर्जन थानाध्यक्ष का लंबे समय के बाद तबादला अन्य जिला कर दिया गया है, जिसमें प्रमुख रुप से बांका, महिला, जयपुर, आनंदपुर, धनकुंड थाना सम्मिलित है. इसके अतिरिक्त दर्जनों पुलिस पदाधिकारी ने स्थानांतरण के बाद जिला में योगदान दिया है. पुलिस अधीक्षक इन सभी को दायित्व भी सौंप रहे हैं. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के अनुसार स्थानांतरण से संबंधित सूची प्राप्त हुई है. सूची के आलोक में जिला स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

दूसरे जिले से बांका में योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी

पुलिस निरीक्षक बिजेंद्र कुमार, प्राअनि प्रशिक्षण निवास शर्मा, मुन्ना रविदास, एसआई परिवहन रामनरेश पांडेय, एसआई परिवहन महेश कुमार, एसआई शहनवाज अहमद खान, एसआई श्याम लाल मांझी, किरण सोनी, हवलदार पियुष प्रभुदास, रिवश कुमार सिंह, बृहस्पत यादव, चंपा देवी, अरुण कुमार मंडल, इंतकाम खान, फिरोज खान, विनोद कुमार दुबे, विनोद मुर्मू, मदन कुमार यादव, इंदु देवी, सुरेंद्र ठाकुर, संजय कुमार मंडल, सूर्यदेव मालाकार, जगनंदन महतो.

बांका से नवगछिया व भागलपुर स्थानांतरित पुलिस अधिकारी

पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार राय, एसआई रामाशंकर पासवान, आलोक कुमार राय, प्राअनि. घनश्याम प्रसाद, बेचन सुतिहार, एसआई पायल कुमारी, विकास कुमार सुभाष पासवान व हवलदार राम प्रसाद राम.

इन थानाध्यक्षों का हुआ अन्य जिला स्थानांतरण

बांका थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, महिला थानाध्यक्ष त्योसना कुमारी, जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार व बौंसी अंचल के पुलिस निरीक्षक कृष्णनंदन प्रसाद.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन