मंत्री पति का बयान निंदणीय, हो ठोस कार्रवाई

मंत्री पति का बयान निंदणीय, हो ठोस कार्रवाई
फोटो 3 बांका 1 गांधी चौंक पर प्रदर्शन करती महिला सामाजिक कार्यकर्ता . बांका. उत्तराखंड के मंत्री रेखा आर्य के पति गिरिधारी लाल साहू के द्वारा दिये गये विवादित बयान मामले में शनिवार को बांका में नारी एकता मंच के बैनर तले महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया है. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता रानी महकम कुशवाहा ने कहा है कि मंत्री के पति के द्वारा कहा गया है कि बिहार में 20 से 25 हजार में लड़कियां मिल जाती है. यह बयान काफी निंदणीय है. उक्त बयान मामले में मंत्री के पति पर ठोस कार्रवाई होना चाहिए. उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए. कहा कि बिहार की बेटियां कर्मठ, जुझारू व गौरव है. आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं. इस प्रकार का आपत्तिजनक बयान बर्दास्त नहीं किया जायेगा. इस मौके पर रिंकू देवी, लक्ष्मी देवी, ललीता देवी, प्रमीला देवी सहित अन्य मौजूद थे. विधायक के सवाल पर छह राइस मिलों का होगा पुनः भौतिक सत्यापन फोटो 3 बांका 2 विधायक मनोज यादव बांका. जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान खरीद के बाद मिलिंग कार्य के लिए चयनित 6 उसना राइस मिल का पुन: भौतिक सत्यापन होगा. चूंकि मामले में बेलहर विधायक मनोज यादव के द्वारा गत 30 दिसंबर को जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति की बैठक में इस मामले को उठाया गया था. और मामले में चयनित राइस मिलों के मिलिंग क्षमता व भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया था. जिस मामले में डीएम नवदीप शुक्ला ने पत्र जारी कर चयनित मिलों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है. जिसमें बौंसी के भगवती राइस मिल, बेलहर के लक्ष्मी भंडार, रजौन के सिंहजी फूड्स, सीएमएस इंडस्ट्रीज प्रा.लिमिटेड व जय मां अंबे राईस मिल प्रा.लिमिटेड सहित जय मातादी राइस मिल शामिल है. इन मीलों के भौतिक सत्यापन को लेकर क्रमश: डीपीआरओ, एसडीओ, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डीसीएलआर व डीटीओ को नामित किया गया है. और सभी अधिकारियों को डीएम के द्वारा जांच कर स्पष्ट मंतव्य के साथ रिपोर्ट मांगी गयी है. इंडीयन रेडक्रॉस सोसाईटी जिला इकाई ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल फोटो 3 बांका 3 गरीबों के बीच कंबल वितरण करते रेड क्रॉस सोसाईटी सदस्य व अन्य. बांका. इंडीयन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई बांका के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. बताया गया कि सीएस डाॅ.जीतेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार की देर रात्रि बांका रेलवे स्टेशन समीप भ्रमण करते हुए कई असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. और लोगों को ठंड के मौसम में सावधानी पूर्वक रहने की सलाह दी. इस मौके पर रेडक्रॉस के पदाधिकारी दिवाकर झा, दुष्यंत कुमार सिंह, समीर सिंह, अमरेंद्र आर्य, डाॅ. प्रवीण कुमार प्रणव सहित लाभुक चंद्रदेव, सूर्य नारायण, दामोदर, हरनी देवी, भूदेव मांझी, मंसूरी देवी, सुरेश, रामा देवी, मुरारी शाह, चंद्रदेव, सावित्री देवी, सीता देवी, उषा देवी, प्रमिला देवी, शकुंतला देवी, नीलम देवी, शांति देवी, मीरा देवी, शीला देवी सहित अन्य मौजूद थे. नगर परिषद की ओर से दिव्यांगजनों को मिला कंबल फोटो 3 बांका 4 गरीबों के बीच कंबल बांटते सभापति व उपसभापति . बांका. नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिन्हा व उप सभापति विनिता प्रसाद के द्वारा शनिवार को दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया. बताया गया कि इस दौरान करीब 40 दिव्यांगजनों को कंबल दिया गया. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रवि साह, सचिव नंदनी कुमारी, शालीग्राम दास, अमृता कुमारी, विरेंद्र यादव, शीतल कुमार, प्रिया रानी, प्रदीप भगत, अजु यादव सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




