करंट लगने से अधेड़ गंभीर, रेफर

Updated:
विज्ञापन
करंट लगने से अधेड़ गंभीर, रेफर

सलेमपुर गांव में बिजली करंट लगने से एक अधेड़ की स्थिति गंभीर हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बिजली करंट लगने से एक अधेड़ की स्थिति गंभीर हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ पंकज कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि गांव के चंद्रिका कुमार चौधरी के घर में लगे विद्युत बोर्ड में करंट नहीं आ रहा था. जिस विद्युत बोर्ड को चंद्रिका ठीक कर रहा था. इसी दौरान वे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया. बिजली करंट लगते ही वह जोर से चिल्लते हुये मुर्छित होकर गिर पड़ा. चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां से चिकित्सक ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन