ePaper

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated at : 06 Jul 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बोकारो स्टील सिटी स्थित विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य जयप्रकाश सिंह ने अपने पैतृक गांव रणगांव में पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन

पंजवारा.

बोकारो स्टील सिटी स्थित विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य जयप्रकाश सिंह ने अपने पैतृक गांव रणगांव में पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने वटवृक्ष का रोपण कर ग्रामीणों से अपील किया कि जीवन में हर व्यक्ति को कम-से-कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए. इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि भावी पीढ़ी को भी शुद्ध हवा और हरियाली मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान गांव में पर्यावरण को लेकर जागरूकता का माहौल देखने को मिला. मौके पर अमित सिंह, विनीत सिंह, सोनू सिंह, मिथुन कुमार, आशुतोष सिंह रघुवंशी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं. अगर आज हम प्रकृति का संरक्षण नहीं करेंगे, तो आने वाला कल संकटग्रस्त हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन