जयपुर में नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Banka News : बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया. ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी.
विज्ञापन
जयपुर (बांका )से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट
Banka News : जयपुर थाना क्षेत्र के जयपुर बाजार स्थित ईदगाह में गुरुवार सुबह ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पहुंचे. नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और भाईचारे का माहौल देखने को मिला.मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गयी नमाज
जयपुर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने पूरी अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की. सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद पेश की.लोगों ने सामूहिक रूप से देश और समाज में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और खुशहाली की दुआ मांगी.घरों में पूरी की गई कुर्बानी की रस्म
नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की. पूरे दिन क्षेत्र में बकरीद को लेकर उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा. बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला.गांवों में भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा पर्व
भोंड़ीसीमर, भेलवा, पचकठिया, असनाहा सहित अन्य गांवों के मस्जिदों और ईदगाहों में भी शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई. हर जगह भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही अलर्ट
बकरीद पर्व को लेकर जयपुर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही. थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार और सअनि मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थलों का लगातार भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे.क्षेत्र में है सौहार्द का माहौल
पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. लोगों ने इसे आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










