Bhagalpur, मजदूरी करने परदेस गए पति को सुहागिनों ने वीडियो कॉल कर तिलक लगाकर की पूजा
सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत पूजा के दौरान मजदूरी करने दूसरे शहर गए अपने पति परमेश्वर को वीडियो कॉलिंग कर तिलक लगाकर पूजा की. साथ ही अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी लिया.
जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट :
जयपुर क्षेत्र में वट सावित्री पर्व को लेकर शनिवार को खास उत्साह देखने को मिला. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की महिला सुहागिनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ वट सावित्री व्रत की पूजा की. साथ ही अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की.सुबह से ही महिलाएं सज-धज कर वट वृक्ष (बरगद के पेड़) के पास पूजन थाल लेकर पहुंचीं. वट सावित्री पूजा को लेकर नवविवाहिताओं में विशेष उत्साह व उल्लास का माहौल दिखा. पूजा की थाली में फल, फूल, मिठाई, धूप-दीप आदि सामग्री सजाकर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी. दूसरे शहरों में मजदूरी करने गए पति परमेश्वर को सुहागिनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से तिलक लाया. फिर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा. सुहागिन व्रतियों के अनुसार वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस दिन महिलाएं सावित्री की तरह अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करती हैं.vवहीं बाजारों में भी इस पर्व को लेकर चहल-पहल बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










