बाराहाट में प्रेमी संग रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 70% झुलसने के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 03 Jun 2026 1:37 PM
विज्ञापन
Banka News : बौसी में 25 वर्षीय विवाहिता की आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. जहां कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं, वहीं मृतका की मां ने पेट्रोल डालकर जलाने का गंभीर आरोप लगाया है.
विज्ञापन
बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के सुपहा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय ज्योति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.70 प्रतिशत तक झुलसी महिला को लाया गया था अस्पताल
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गंभीर रूप से झुलसी ज्योति कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बौसी लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ रंजन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी. हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मौत के बाद बढ़ी रहस्य की परतें
घटना के बाद नया मोड़ तब आया जब महिला के साथ अस्पताल पहुंचे लोग बिना औपचारिक सूचना दिए वहां से चले गए. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.प्रेम संबंध और साथ रहने की चर्चा
परिजनों के अनुसार ज्योति कुमारी की शादी धोरैया प्रखंड के अहीरो गांव निवासी आशीष कुमार से हुई थी. मृतका की मां रेखा देवी का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से उनकी बेटी सुपहा गांव निवासी गोलू कुमार के साथ बौसी बाजार स्थित किराये के मकान में रह रही थी. बताया जाता है कि उसके साथ उसके तीन बच्चे भी रहते थे. घटना की जानकारी परिजनों को पड़ोस की एक महिला के माध्यम से मिली.मां ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पेट्रोल डालकर आग लगाई गई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.गैस हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिसस्थानीय स्तर पर घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं. कुछ लोग खाना बनाने के दौरान गैस चूल्हे से आग लगने की बात कह रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं. पुलिस घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.परिजनों के बयान के आधार पर होगी आगे की कार्रवाईमामले में पूछे जाने पर बरारी थाना के सब इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि मृतका की मां अथवा अन्य परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों का इंतजार कर रही है.इलाके में चर्चा और शोक का माहौलयुवती की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है. लोग घटना के पीछे की सच्चाई जानने को उत्सुक हैं. अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










