ब्रेक फेल होने से मंदार का रोपवे एक सप्ताह से है बंद

ब्रेक फेल होने से मंदार का रोपवे एक सप्ताह से है बंद
बौंसी. मंदार तराई में पर्यटन विभाग से लगा रोपवे पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार रोपवे का ब्रेक फेल हो गया है. बताया जाता है कि इसमें लगा क्वाइल जल गया है. जिसकी वजह से इसके परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. भीषण गर्मी में इन दिनों मंदार आने वाले देश-विदेश के सैलानियों को पर्वत शिखर पर जाने में भारी परेशानी हो रही है. जैन श्रद्धालु रोपवे परिचालन की वजह से पर्वत शिखर स्थित जैन मंदिर आसानी से जा पाते थे. लेकिन रोपवे परिचालन बंद रहने से कई पर्यटक मंदार तराई से ही लौट जा रहे हैं. मालूम हो कि जहां गर्मी की वजह से पहले से ही रोपवे परिचालन पर असर पड़ गया है. पर्यटकों की संख्या कम रहने की वजह से रोपवे कर्मियों को भारी नुकसान हो रहा है. वहीं अब इसके परिचालन पर तकनीकी खराबी की वजह से रोक लगा देने से समस्या बढ़ गई है. हालांकि इस संबंध में रोपवे प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि क्वाइल की मरम्मत के लिए कोलकाता भेजा गया है. अगले दो दिनों में परिचालन आरंभ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




