बांका में मवेशी को बचाने के दौरान बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी

Published by : MD. TAZIM Updated At : 23 May 2026 12:06 PM

विज्ञापन

अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह पुल के समीप सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के दौरान एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह पुल के समीप सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के दौरान एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, अमरपुर बाजार के वार्ड सात निवासी फौची मंडल का 27 वर्षीय दामाद मिथुन कुमार अपने घर सन्हौला से अपने बाइक से अमरपुर बाजार ससुराल आ रहा था. इसी दौरान तारडीह पुल के समीप अचानक एक मवेशी सड़क पर दौड़ते हुए आ गया. मवेशी को बचाने के दौरान बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के समय सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवारों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मिथुन कुमार को उठाकर अमरपुर रेफरल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर पंकज कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन