मिनी पार्सल वाहन के धक्के से जख्मी व्यक्ति की हुई मौत

Updated at : 05 Oct 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
मिनी पार्सल वाहन के धक्के से जख्मी व्यक्ति की हुई मौत

धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइल स्कूल के समीप गत 3 अक्तूबर को मिनी पार्सल मैजिक वाहन के धक्के से जख्मी बाइक सवार ब्रजेश कुमार पासवान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइल स्कूल के समीप गत 3 अक्तूबर को मिनी पार्सल मैजिक वाहन के धक्के से जख्मी बाइक सवार ब्रजेश कुमार पासवान की मौत हो गयी. इस संबंध में ब्रजेश की भाभी लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी बिंदु देवी ने धनकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि गत 3 अक्तूबर को उसका देवर गांव के ही प्रेम यादव के साथ बाइक से धनकुंड नाथ मंदिर परिसर पूजा करने आया हुआ था. पूजा कर घर वापस लौटने के दौरान इस्माइल स्कूल के समीप पार्सल मैजिक वाहन द्वारा बाइक में धक्का मार दिया गया. जिससे बाइक सवार उसका देवर व उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए ब्रजेश को 4 अक्तूबर को पटना के लिए रेफर कर दिया गया. पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन