हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, दो अन्य जख्मी

Updated at : 04 Jul 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, दो अन्य जख्मी

हंसड़ीहा-भागलपुर नेशनल हाई-वे पर महाराणा बांध के समीप हाइवा की चपेट में आकर 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की शुक्रवार को मौत हो गयी

विज्ञापन

बौंसी. हंसड़ीहा-भागलपुर नेशनल हाई-वे पर महाराणा बांध के समीप हाइवा की चपेट में आकर 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की शुक्रवार को मौत हो गयी, जबकि घटना में बाइक सवार दो अन्य युवकों को भी चोटें पहुंची है. जानकारी के अनुसार डहुआ गांव निवासी हाजी बशीर अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र हसीन अंसारी अपने बाइक पर गांव के ही दो युवक बुद्धू अंसारी का पुत्र शाहिद अंसारी एवं साथ ही एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर महाराणा बांध से अपने गांव डहुआ जा रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार हाइवा ने महाराणा बांध के पास ही बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया. हालांकि घटना के बाद हाइवा गाड़ी के साथ चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से जख्मी हसीन अंसारी व अन्य को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शाहीन बानो के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया. परंतु बांका ले जाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गयी. घटना में मामूली रूप से जख्मी को घर भेज दिया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की है और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मामले में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है. परिजनों के दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मालूम हो कि मृतक का पंचनामा बांका पुलिस के द्वारा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. हालांकि घटना के बाद बौंसी पुलिस ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल की थी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही डहुआ गांव के साथ-साथ परिजन के घर में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि युवक तमिलनाडु के त्रिपुरा में ईमाम का काम करता था. एक माह पूर्व बकरीद पर्व के मौके पर अपने घर डहुआ आया था. उसे 10 जुलाई को वापस तमिलनाडु के त्रिपुरा जाना था. पिता हाजी बशीर अंसारी गांव में ही रहकर बुनकर का काम करते हैं. घटना के बाद मृतक के ससुराल बेना मोहनपुर में भी मातमी सन्नाटा पसरा है. बताया जाता है कि बेना मोहनपुर गांव के हाजी इजहार की पुत्री से दो वर्ष पूर्व ही हसीन अंसारी की शादी हुई थी. मृतक अपने पीछे पत्नी के साथ-साथ तीन माह के मासूम पुत्री को भी छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन