शराब पीने से रोकने पर युवक ने खाया सल्फास, देवघर रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 11:57 PM
कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत कलोथर गांव में पत्नी द्वारा शराब पीने से रोक-टोक करने से तैश में आए पति ने सोमवार की देर शाम सल्फास खा लिया.
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत कलोथर गांव में पत्नी द्वारा शराब पीने से रोक-टोक करने से तैश में आए पति ने सोमवार की देर शाम सल्फास (जहरीला कीटनाशक) खा ली. कलोथर गांव निवासी रामचंद दास के पीड़ित पुत्र रघु दास (30वर्ष) को परिजनों ने आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डा अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी रीना देवी ने बताया कि उसका पति दिन में कई बार शराब पीकर घर आता है. घर में खर्च को लेकर पैसे भी शराब में खर्च कर देता है. इसी कारण शराब पीने पर रोक-टोक करने के कारण गुस्से में सल्फास की गोली खा ली. घटना की सूचना पर काफी संख्या में रिश्तेदार व गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचे. पीड़ित रघु दास की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










