बेलहर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, नौ लोगों पर प्राथमिकी और भारी जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
बेलहर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, नौ लोगों पर प्राथमिकी और भारी जुर्माना

Power Theft Crackdown: बेलहर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है. छापेमारी के दौरान नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया, जिसके बाद सभी पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन

बेलहर बांका से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. तेलिया कुमारी और लौढ़िया पंचायत के कुमारी एवं रामनगर गांव में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा गया. विभाग की ओर से सभी के खिलाफ आर्थिक जुर्माना लगाने के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया है कि छापेमारी के दौरान कई उपभोक्ता वैध कनेक्शन होने के बावजूद बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए.

कुमारी गांव में कई लोग पकड़े गये

कुमारी गांव में छापेमारी के दौरान बंधन सिंह पर 10813 रुपये, रंजीत कुमार सिंह पर 9775 रुपये, चंद्रशेखर सिंह और विजय कुमार सिंह पर 5912-5912 रुपये का जुर्माना लगाया गया.इसके अलावा निरंजन कुमार सिंह पर 26622 रुपये और उत्तम कुमार सिंह पर 27471 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है.

रामनगर गांव में भी कार्रवाई

रामनगर गांव में भी विभाग की टीम ने बिजली चोरी पकड़ते हुए कार्रवाई की. यहां रामप्रवेश यादव पर 7568 रुपये, इंद्रदेव यादव पर 3446 रुपये तथा किरण देवी पर 21682 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

बाइपास कर हो रही थी बिजली चोरी

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपित वैध विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. जांच के दौरान इसकी पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गयी.

विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

सभी आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

विभाग ने दी चेतावनी

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें. विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन