कटोरिया में बिजली बोर्ड ठीक करते 16 वर्षीय युवक को लगा करेंट, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

कटोरिया प्रखंड के भेलबेहड़ी गांव में बिजली बोर्ड ठीक करते समय 16 वर्षीय युवक रूपेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे परिवार में गहरा मातम पसरा है.

विज्ञापन

कटोरिया प्रखंड अंतर्गत बड़वासिनी पंचायत के भेलबेहड़ी गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक घर में बिजली बोर्ड के तार में आई गड़बड़ी को ठीक कर रहा था. अचानक जोरदार करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा. परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

बिजली बोर्ड ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

मृत युवक की पहचान भेलबेहड़ी गांव निवासी राजेंद्र यादव के 16 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार घर में बिजली बोर्ड के तार में गड़बड़ी आ गई थी. रूपेश उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसे जोरदार करंट लग गया.

तार से अलग कर अस्पताल ले गए परिजन

करंट लगने के बाद रूपेश अचेत होकर गिर पड़ा. परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बिजली के तार से अलग किया. इसके बाद बिना देर किए उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले जाया गया. परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकती है.

डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने रूपेश की जांच की. जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

16 वर्षीय रूपेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उसकी मां सुनीता देवी, पिता राजेंद्र यादव, बहन सुनीता देवी और सुलेखा देवी सहित दादा गुरुचरण यादव, दादी भगिया देवी और चाचा झारी यादव, प्रेम यादव, टकेश्वर यादव समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना को लेकर मातम का माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन