पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर, 99 लीटर देसी शराब बरामद
बरामद की गई शराब | Prabhat Khabar Network
बांका के धोरैया में पुलिस ने चलना उच्च विद्यालय के पास से 99 लीटर देसी शराब और एक बाइक बरामद की है। तस्कर मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।
धोरैया (बांका) : धोरैया थाना क्षेत्र के चलना उच्च विद्यालय के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक से 99 लीटर देसी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.
धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चलना उच्च विद्यालय के समीप वाहन जांच शुरू की थी. इसी दौरान पुलिस को देखकर एक तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसमें 90 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब और नौ लीटर देसी मसालेदार शराब बरामद हुई.
पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर बाइक को जब्त कर लिया है. मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









