ePaper

लायंस क्लब की महिला टीम ने की कांवरिये की सेवा

Updated at : 04 Aug 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
लायंस क्लब की महिला टीम ने की कांवरिये की सेवा

लायंस क्लब की महिला टीम ने की कांवरिये की सेवा

विज्ञापन

पंजवारा. लायंस क्लब बाराहाट की ओर से रविवार की रात लायन विश्वजीत सिंह की स्मृति में आयोजित निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया. शिविर में महिला टीम की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. महिला सदस्यों ने मिलकर डाक बम कांवरियों की सेवा की. प्राथमिक चिकित्सा व विश्राम की भी व्यवस्था की गयी थी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह, बाराहाट थानाध्यक्ष महेश कुमार व धर्मपत्नी स्नेहा कुमारी को लायन क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिथियों को अंग वस्त्र व सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में लायन राजीव लोचन मिश्रा, जोन चेयरमैन भवानंद सिंह, सुरेश यादव, समीर सिंह, अजय चौधरी, मनोज चौधरी, विश्वनाथ सिंह, डॉ लक्ष्मण पंडित, लायन रंजना सिंह, लायन महिला सदस्य समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन