क्षीर सागर थीम का भव्य कांवर बना आकर्षण का केंद्र, हावड़ा के 150 शिवभक्तों का दल बढ़ा बाबाधाम की ओर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता का भव्य कांवर | Prabhat Khabar Network

हावड़ा के लीचू बागान बाबा धाम ग्रुप का 150 शिवभक्तों का दल 'क्षीर सागर' थीम पर बनी भव्य कांवर के साथ देवघर की ओर बढ़ रहा है। यह आकर्षक कांवर श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की आस्था लगातार बढ़ती नजर आ रही है. सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर की ओर जा रहे हावड़ा के शिवभक्तों का दल अपनी भव्य और आकर्षक कांवर के साथ बाबाधाम की यात्रा पर निकला है. क्षीर सागर थीम पर तैयार की गई विशाल कांवर रास्ते में श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान खींच रही है.

क्षीर सागर थीम पर तैयार हुई विशाल कांवर

हावड़ा के लीचू बागान बाबा धाम ग्रुप की ओर से निकाली गई इस कांवर को क्षीर सागर थीम पर विशाल स्वरूप में तैयार किया गया है. आकर्षक सजावट और भव्य स्वरूप के कारण कांवरिया पथ पर यह कांवर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह कांवर श्री सिद्ध दातु काली मंदिर, 69/1, बन बिहारी बोस रोड, लीचू बागान, हावड़ा के तत्वावधान में निकाली गई है. कांवर को देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी रुकते नजर आ रहे हैं.

150 शिवभक्तों का दल बढ़ रहा बाबाधाम की ओर

लीचू बागान बाबा धाम ग्रुप (बड़ा कांवर दल), हावड़ा के इस जत्थे में करीब 150 कांवरिये शामिल हैं. शिवभक्त मनीष सिंह, साहिल सिंह, आकाश साह, डीकल गुप्ता, विजय हेला, अंशु साह, कृष्णा यादव, चिन्टु कुमार सहित अन्य श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं.

कांवरियों के बीच यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है. भक्ति गीतों और जयकारों के बीच शिवभक्त अपनी यात्रा पूरी करने में जुटे हैं.

किशनगंज सेवा सदन में हुआ भव्य स्वागत

कांवरिया पथ स्थित किशनगंज सेवा सदन पहुंचने पर शिवभक्तों और उनकी भव्य कांवर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान हनुमान जैन, कमल कुमार, गणेश मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

सेवा सदन की ओर से कांवरियों का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की गयी. भव्य कांवर को देखने के लिए वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह नजर आया. श्रावणी मेला के दौरान ऐसी आकर्षक कांवरियां कांवरिया पथ की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को और खास बना रही हैं.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन